न्यू : माले और ऐपवा ने महिलाओं की लगाई अदालत
पीरो, सहार और जगदीशपुर में भाकपा माले और ऐपवा द्वारा महिला अदालत का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पिछले 20 वर्षों में उन्हें ठगा है। महिला सफाई कर्मियों और जीविका से...

पीरो/सहार/जगदीशपुर। संवाद सूत्र पीरो के अगिआंव बाजार, सहार प्रखंड मुख्यालय और जगदीशपुर में भाकपा माले और ऐपवा की ओर से महिला अदालत का आयोजन किया गया। अगिआंव बाजार में अगिआंव बाजार पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, सरपंच रीना देवी, पंचायत समिति सदस्य राधिका देवी के अलावा ऐपवा की प्रभावती देवी, कुमारी सुमन, ललीता देवी, प्रभा देवी और चंद्रावती देवी ने भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सहार में जीविका से जुड़ी महिलाओं सहित रसोइयों और सफाई कर्मियों ने भाग लिया। ऐपवा की प्रखंड सचिव सुनीता कुमारी ने कहा कि 20 वर्षों से भाजपा-जदयू की सरकार ने महिलाओं को ठगने का काम किया है।
महिला नेत्री इन्दु देवी ने कहा कि महिला सफाई कर्मी को भी स्कूल मे झाड़ू लगाने से लेकर शौचालय की भी साफ-सफाई करवाई जाती है। ऐपवा की महिला अदालत मे उपस्थित हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव दिलिप कुमार, किसान नेता रामकिशोर राय, खेग्रामस के प्रखंड सचिव रामदत्त राम, इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड सचिवालय अजीत पासवान, माले नेता रामानंद ठाकुर सहित सैकड़ों महिला मजदूरों ने भाग लिया। वहीं जगदीशपुर नगर के शान्ति कॉम्प्लेक्स में बताया गया कि आशा, ममता, सेविका, जीविका उचित वेतन के लिए संघर्ष कर रही हैं। महिलाओं को सम्मानजनक रोज़गार व पेंशन 400 रुपये से झारखंड की तर्ज पर न्यूनतम 1000 रुपये की जाए। महिला सम्मान भत्ता दिया जाए। संवाद को आइसा जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज़ खान, जिला सचिव राजू राम,आइसा नेता अरशद हाशमी, गणेश कुशवाहा, चिंता देवी, नीतू देवी, नूरी देवी, गुड़िया कुमारी,, सोनामति बबिता, विक्रमा देवी, सुमन कुमारी, आयुकती देवी, रेखा उर्मिला देवी, शमसुल, प्रदीप नट सहित कई ने संबोधित किया
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।