Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फिरोजाबादSuspicious Death of Married Woman in Firozabad Family Alleges Murder Claims Harassment Over Love Marriage

विवाहिता फंदे पर लटकी मिली, हत्या का लगाया आरोप

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में फांसी से मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतका वर्षा जैन ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। परिवार के अनुसार, पति और...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 18 Aug 2024 06:56 PM
share Share

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में फांसी पर लटकने से मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मृतका का शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। शव विच्छेदन गृह में रखवाया दिया है। थाना उत्तर के इंद्रा नगर निवासी वर्षा जैन पुत्री दीपक जैन ने दो वर्ष पूर्व दम्मामल निवासी विकास गोला के साथ लव मैरिज की थी। उसका शव रविवार को घर में फंदे पर लटका मिला। उसे लटका देख परिवार में हड़कंप मच गया। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही उसका भाई तुषार परिजनों के साथ बहन के घर पहुंचा।

लव मैरिज की फिर भी तलाक की धमकी

मायके वाले वर्षा को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही मायके वाले रोने लगे। भाई का आरोप है कि बहन ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद पति और उसके परिजन वर्षा का उत्पीड़न करते रहते थे। पति बार बार तलाक देने की धमकी देता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें