Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाUttar Pradesh Water Supply Minister Inspects Drinking Water Project in Beldaadh

मंत्री ने सिर पर हाथ रखकर पूछा पानी मिलता है कि नहीं

बरहज में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और ग्रामीणों से पानी की आपूर्ति के बारे में पूछा। मंत्री ने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 19 Sep 2024 07:56 AM
share Share

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ग्राम बेलदाढ़ में मंगलवार को पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। अफसरों से जिले में चल रही अन्य परियोजना के प्रगति की जानकारी ली और ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति के बारे में पूछा। कैबिनेट मंत्री ने अधिशासी अभियंता अखिल आनंद से जिले में चल रही पेयजल परियोजनाओं की प्रगति पूछी तो अभियंता ने बताया कि दो सौ परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है। कैबिनेत्र मंत्री ने शीघ्र शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस कार्य मे लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने ग्रामीण पारसनाथ साहनी के सिर पर हाथ रखा और पेयजल की आपूर्ति के बारे पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि दोनों समय पानी मिलता है। पानी भी साफ मिलता है। चालक से भी मंत्री ने मानदेय मिलने की जानकारी ली।

इस दौरान अजय प्रताप सिंह, सहायक अभियंता सुनील कुमार, विवेक प्रताप सिंह, धीरेंद्र तिवारी, समरेंद्र सिंह, अवर अभियंता पवन चतुर्वेदी, उमेश यादव, सूरज तिवारी, कमलेश मिश्र, पन्नेलाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें