बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान में 1693 धराये, 9.41 लाख वसूला
Chandauli News - बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान में 1693 धराये, 9.41 लाख वसूला बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान में 1693 धराये, 9.41 लाख वसूला बेटिकट यात्रियों के खि

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन सहित मंडल के स्टेशनों पर शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चलटिकट परीक्षकों ने 1693 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। वही बेटिकट यात्रियों से 9 लाख 41 हजार जुर्माना किया गया। टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों में अफरा तमफरी मची रही। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन के अगुवाई में शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान सुबह छह से देर शाम तक चला। इसमें दर्जनों की संख्या मेंचलटिकट परीक्षक और आरपीएफ के जवान शामिल रहे। अभियान के तहत पीडीडीयू जंक्शन, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ हुई।
वही बक्सर-पीडीडीयू, वाराणसी-पीडीडीयू, सासाराम-पीडीडीयू, आरा-सासाराम, गढ़वा रोड-डेहरी ओन सोन, किउल-गया, गोमो-गया एवं पटना-गया खंड की ट्रेनों में भी बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें 1695 बिना टिकट यात्री पकडे़ गये। जिनसे 9,41,010/- की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।