Sewage Overflow Causes Road Damage and Injuries in Mahuarkala Village बलुआ-टांडा मार्ग पर सीवर बहने से हो रही दिक्कत, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsSewage Overflow Causes Road Damage and Injuries in Mahuarkala Village

बलुआ-टांडा मार्ग पर सीवर बहने से हो रही दिक्कत

Chandauli News - नाली निर्माण और जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से लोगों में नाराजगी नाली निर्माण और जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से लोगों में नाराजगी नाली निर्माण और जल

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 16 May 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
बलुआ-टांडा मार्ग पर सीवर बहने से हो रही दिक्कत

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के बलुआ टांडा मार्ग पर महुअरकला गांव के पास सीवर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। वहां जलभराव की स्थिति बनी बनी हुई है। जिससे सड़क भी खराब हो गई है। लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। रात में लोग गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इसके बाद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। राहगीर और ग्रामीण विगत एक वर्ष से इस परेशानी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महुअरकला गांव में नाली की सफाई नहीं हो रही है।

नाली कूड़ा कचरा से पटी है। सफाई के अभाव में नाबदान का पानी बलुआ वाया टांडा मार्ग पर बह रहा है। इस मार्ग से महुअर, हरधन, जुड़ा, विजयी के पूरा, गणेश पूरा, सोनबरसा, टांडा होते हुए लोग दर्जनों गांव से होकर मारूफपुर जाते हैं। मार्ग पर लगातार नाबदान का पानी बहने से मार्ग भी खराब हो गया है। आने जाने वाले लोग मार्ग पर फिसलन से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से ग्राम पंचायत से लेकर अधिकारी सभी अवगत हैं। कई बार प्रधान से भी शिकायत की गई लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।