Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरTragic Road Accidents Claim Lives of Two Young Men in Khurja

अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। 38 वर्षीय रिंकू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जबकि 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। दोनों की मौत वाहन की टक्कर से होने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 19 Sep 2024 07:42 PM
share Share

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। एक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। मूलरूप से बुलंदशहर के भगवंतपुर गांव निवासी 38 वर्षीय रिंकू पुत्र पृथ्वीराज अरनिया मौजपुर गांव के बाहर साइकिल ठीक करने की दुकान करता था। रात को वहीं पर रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात को अरनिया गांव के मोड़ के पास रिंकू पैदल दुकान पर पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रिंकू को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा अरशिया कंपनी कंपाउंड के बाहर 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। लोगों के अनुसार उक्त युवक भीख मांगकर खाना खाता था। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत वाहन की टक्कर से हुई है।

कोट:-

सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हुई है। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

-राजपाल सिंह तोमर, कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें