Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरHeavy Rain Leads to Temporary Relief But Heat Returns with Rising Temperatures

24 घंटे बारिश के बाद फिर गर्मी, तापमान 31 डिग्री पहुंचा

जिले में 24 घंटे की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन फिर गर्मी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 19 Sep 2024 07:53 PM
share Share

जिले में 24 घंटे से ज्यादा देर तक हुई बारिश के दौरान तो मौसम खुशनुमा बना रहा, लेकिन मौसम साफ होते ही गुरुवार को फिर गर्मी का असर बढ़ गया। गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो गए। दिनभर धूप-छांव का मौसम बना रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर रहा। वहीं अधिकतम सात डिग्री बढ़ोत्तरी के बाद 31 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इस दौरान धूप छांव का मौसम रहेगा। 26 या 27 सितंबर तेज बारिश की संभावना है। बुधवार को तड़के करीब पांच बजे से ही बारिश शुरु हो गई। दिनभर मूसलाधार बारिश होने के बाद सड़कें जलमग्न हो गई। जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान रहे, लेकिन मौसम खुशनुमा होने से गर्मी में राहत मिल गई। गुरुवार को सुबह से मौसम साफ हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा। हल्की धूप खिलने से गर्मी और तेज हो गई। दोपहर के समय कभी धूप तो कभी छांव होती रही। इस बीच उसम भरी गर्मी से लोग पसीनों में भीगे रहे। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि अभी तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होगी। एक सप्ताह बाद फिर बारिश होने की संभावना बन रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें