Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरAniruddhacharya Maharaj Emphasizes Guru s Grace for God s Realization at Dhandi Leela Festival

भगवान की प्राप्ति करनी है, तो गुरु की कृपा जरूरी: अनिरूद्धाचार्य

वृंदावन के कथा व्यास अनिरूद्धाचार्य महाराज ने खुर्जा के पंचवटी कम्युनिटी भवन में ढांडी लीला महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए गुरु की कृपा आवश्यक है। श्रद्धालुओं को राधा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 17 Sep 2024 06:28 PM
share Share

वृंदावन के कथा व्यास अनिरूद्धाचार्य महाराज खुर्जा के पंचवटी कम्युनिटी भवन में ढांडी लीला महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए गुरु की कृपा होना जरूरी है। श्रीजी संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बुधवार की शाम को जंक्शन मार्ग स्थित पंचवटी कम्यूनिटी भवन में ढांडी लीला महोत्सव एवं बधाई गायन का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए वृंदावन से कथा व्यास अनिरूद्धाचार्य पहुंचे। जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को राधा नाम का जाप कराया। साथ ही गौरी गोपाल आश्रम व वृंदावन आने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सदा अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। क्योंकि अभिमान का दरवाजा बंद करके मन को स्वच्छ व निर्मल करने से ही भगवान की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि अयोध्या में भरत ने राज किया, लेकिन उन्होंने श्रीराम की चरण पादुका सिंहासन पर रखीं और कहा कि जो कर रहे हैं। वह भगवान कर रहे हैं, वह तो बस उनकी कृपा से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। आंखों के काजल को जैसे बिना दर्पण के नहीं देख सकते हैं। उसी प्रकार भगवान की प्राप्ति के लिए गुरु की कृपा जरूरी है। जिसके बाद उन्होंने भजन किया। भजनों पर श्रोता झूमने लगे। इस मौके पर श्रीजी संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष कार्ष्णि माधौ बिहारी दास महाराज, हेमंत कुमार, आकाश वर्मा, प्रवीन कुमार गुप्ता, रजत अग्रवाल, सौरभ, राजेश अरोरा, विजय गुप्ता, शालिनी शर्मा, विपिन कुमार, कौशल कुमार गुप्ता, आशू गौड़, गोल्डी शर्मा, मोनू आरोरा, मयंक अग्रवाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें