Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़भदोहीMinor Abduction Rape and Murder Three Arrested in Gopiganj

नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या के तीन आरोपित धराए

नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या के तीन आरोपित धराए क क कक क क क क क क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीWed, 18 Sep 2024 07:21 PM
share Share

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।

नाबालिग का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसके साक्ष्यों को मिटाने का काम किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया। उधर, पीड़िता के परिजन बुधवार को थाने पहुंचे और फांसी देने की मांग की।

सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय ने बताया कि सत्य प्रकाश उर्फ गुड्डू अक्सर अपने ननिहाल थाना क्षेत्र के एक गांव में आता-जाता रहता था। इसी साल 23 अगस्त को ननिहाल से नाबालिग को भगा ले गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के मामा तथा एक अन्य पर केस दर्ज किया था। इस बीच, पुलिस ने सराय जगदीश हाल्ट से पकलोर भीटी निवासी सत्य प्रकाश बिन्द गुड्डू, अनुज बिंद व एक अपचारी को गिरफ्तार किया। आरोपितों पर नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म तथा हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है। नाबालिग को नींद की गोली खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उसके बाद पुढ़वा में गंगा घाट पर ले जाकर सिर पर प्रहार कर हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया गया। एसपी के आदेश पर गुड्डू उर्फ सत्य प्रकाश बिंद तथा अनुज बिंद निवासी पकलोल, भीटी, हंडिया प्रयागराज एवं 15 साल के अपचारी को जेल रवाना किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें