Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़भदोहीBiker Thugs Kill Youth with Sharp Weapon in Aurai Villagers Block GT Road

बदमाशों धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, मौत

बदमाशों धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, मौत क क क क क क कक क क क क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 20 Aug 2024 05:32 PM
share Share

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के घोसिया बाजार में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों धारदार हथियार से हत्या कर दिया। मौके पर वारदात से अफरातफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने गांव के पास जीटी रोड के सर्विस लेन पर चक्का जाम कर दिया। जानकारी होने के बाद मौके पर एसपी पहुंचीं। हत्यारों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर पौन घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। मामले में एक बाइक संग तीन संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना क्षेत्र के चकभौरा गांव निवासी रामधनी यादव के 22 वर्षीय बेटे धनेश यादव किसी काम से मंगलवार की शाम को घोसिया बाजार गए था। देर शाम को वापस घर आते समय दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाशों ने युवक का घेर लिया। जब तक वह कुछ समझने की कोशिश करता कि धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। लहूलूहान होकर वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। आनन फानन में लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। लेकिन अधिक चोट लगने व खून गिरने के कारण वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज को वाराणसी के लिए ले जाते समय बाबूसराय में युवक की मौत हो गई। उसके बाद शव को एंबुलेंस से थाने पर लाया गया। घटना की जानकारी होते ही लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचीं एसपी के समझाने के बाद लोग शांत हुए। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। एसपी ने दावा किया कि बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें