Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बस्तीYouth Arrested for Rape After Drugging Victim in Captainganj

नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म व गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार

कप्तानगंज पुलिस ने नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक सुनील को गिरफ्तार किया है। युवती ने शिकायत में बताया कि सुनील ने रिश्तेदारी का हवाला देकर उसे बुलाया और दवा मिलाकर दुष्कर्म किया। बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 18 Sep 2024 08:51 PM
share Share

कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि थानाक्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दिए गए शिकायती-पत्र में आरोप लगाया था कि उसके बहन का चचेरा देवर सुनील एक सिक्योरिटी एजेंसी में था। उसी के जरिए उसकी नौकरी लगी थी। सुनील ने रिश्तेदारी का हवाला देते हुए पास बुला लिया था। उस समय वह नोएडा में रहता था। कुछ दिन बाद सुनील ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। जिसकी शिकायत युवती ने कप्तानगंज पुलिस सहित उच्चाधिकारियों से की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। टीम ने आरोपी सुनील को एकटकवा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें