Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बस्तीBasti Teams Announced for State-Level Kabaddi and Wrestling Competitions

बालक व बालिका कबड्डी में 12 खिलाड़ी चयनित

बस्ती मंडल की टीम को सहारनपुर और कौशांबी में आयोजित प्रदेशस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए घोषित किया गया है। बालक वर्ग में 12 खिलाड़ी और बालिका वर्ग में 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 19 Sep 2024 08:57 PM
share Share

बस्ती, निज संवाददाता। सहारनपुर और कौशांबी में आयोजित प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। दोनों टीमों में 12-12 खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए। तीन-तीन खिलाड़ी रिजर्व में रखे गए हैं। टीम मैनेजर के साथ टीम रवाना हो गई है। सहारनपुर में बालक वर्ग सब जूनियर प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पांच से सात अक्टूबर तक होगी। इसमें बस्ती मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। जिले व मंडल स्तर के चयन-ट्रायल के बाद टीम घोषित कर दी गई है। इसमें 10 खिलाड़ी बस्ती जिले से सूरज, रहमान, आदित्य सिंह, नीरज, विवेक, धीरज, चंद्र कुमार, रियांश सिंह, रोहित गुप्ता व विवेक कुमार, सिद्धार्थनगर से दीपक व संतकबीरनगर से दीपू कुमार टीम में हैं।

टीम मैनेजर ज्योत प्रकाश सिंह होंगे। वहीं बस्ती से तीन खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार व अभिषेक चौधरी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगे। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि टीम घोषित कर दी गई है। समय से संबंधित मंडल के लिए टीम रवाना होगी।

कबड्डी के लिए इन खिलाड़ियों को मिली जगह

कौशांबी में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी खेल के लिए बस्ती टीम में बस्ती जिले से 11 खिलाड़ी ज्योति सिंह, मिथिलेश, अभिलाषा पाल, क्षमा, प्रीति कसौधन, माधुरी गौतम, रंजना, लक्ष्मी, शशिकला, सुधनी व आरती, संतकबीरनगर से साक्षी शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में दुर्गेश पाल जुड़ेंगे। वहीं बस्ती से तीन खिलाड़ी खुशी, मधु व अंशिका रिवर्ज में रहेंगी।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित

मेरठ मंडल में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। टीम में फ्री स्टाइल में संतकबीरनगर जिले से जोगिंदर यादव, अनुराग राय, आदित्य चौरसिया, आकाश यादव व सूर्यमणि यादव, ग्रीको स्टाइल में आदित्य कुमार, विशाल, दुर्गा प्रसाद यादव, अभिषेक यादव, बृजेश, सुधीर यादव शामिल हैं। देवेंद्र यादव टीम मैनेजर के रूप में जुड़ेंगे।

महिला हैंडबॉल टीम में चुने गए 12 खिलाड़ी

बस्ती। 20 से 22 सितंबर तक बरेली मंडल में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल की टीम में 12 खिलाड़ी चुने गए हैं। बस्ती जिले से सुनीता राज, रुक्शा नूरी, कनिज फातिमा, राधना, स्मिता, सबिता, गीतांजलि शर्मा, नंदिनी चौधरी, समृद्धि मिश्रा, कविता चौधरी, संतकबीरनगर जिले से अनन्या व निशा टीम में हैं। वहीं बस्ती से मान्या, प्रतिमा व संतकबीरनगर से मांसी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में हैं। नाजिया खातून टीम मैनेजर की भूमिका में हैं। आरएसओ ने बताया कि टीम रवाना हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें