Election of Mihinpurwa Junior High School Teachers Association in Bahraich बलवंत अध्यक्ष, पंकज बने शिक्षक संघ के महामंत्री, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsElection of Mihinpurwa Junior High School Teachers Association in Bahraich

बलवंत अध्यक्ष, पंकज बने शिक्षक संघ के महामंत्री

Bahraich News - बहराइच में शनिवार को उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ मिहींपुरवा का चुनाव हुआ। बलवंत सिंह को अध्यक्ष, पंकज कुमार को महामंत्री, सुनील प्रकाश चौधरी को कोषाध्यक्ष, और अन्य पदों पर विभिन्न सदस्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 17 May 2025 09:53 PM
share Share
Follow Us on
बलवंत अध्यक्ष, पंकज बने शिक्षक संघ के महामंत्री

बहराइच। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ मिहींपुरवा शाखा का चुनाव शनिवार को नवयुग इंटर कॉलेज में हुआ। बलवंत सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। पंकज कुमार को महामंत्री चुना गया। सुनील प्रकाश चौधरी को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, विजेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार और आरक्षित वर्ग से राजपाल सिंह को बनाया गया। संयुक्त मंत्री राकेश यादव और सूर्य प्रताप पाल निर्वाचित किए गए। लेखाकार एवं ऑडिटर की जिम्मेदारी विवेक जैन को दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राधेश्याम कनौजिया, महेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्रा, अनीश, यदुवेंद्र यादव, सुभाष वर्मा, मनोज कुमार उपाध्याय मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।