Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बागपतRain Causes Roof Collapses in Chauagama Injuring Woman and Destroying Property

बारिश से दो गांव में गिरे मकान, एक महिला घायल

चौगामा क्षेत्र में बारिश के बाद गुरुवार को मांगरौली और मिलाना गांव में दो मकान गिरे। एक महिला मलबे में दबकर घायल हो गई, जबकि हजारों रूपए का सामान नष्ट हो गया। नौशाद का मकान गिरने से 50 हजार रूपए का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 19 Sep 2024 01:03 PM
share Share

चौगामा क्षेत्र में हुई बारिश के बाद गुरुवार को मांगरौली व मिलाना गांव में दो मकान गिरे। मकान के मलबे में दबकर एक महिला घायल हो गई जबकि हजारों रूपए की कीमत का सामान दबकर नष्ट हो गया। चौगामा क्षेत्र में गुरुवार को मांगरौली गांव में नौशाद पुत्र लालू के मकान की आधी छत गिर गई। जिसके नीचे संदूक,अलमारी,चारपाई, बिस्तरे,बर्तन आदि दबकर नष्ट हो गए। मलबे के नीचे दबकर नष्ट हुए सामान की कीमत करीब 50 हजार रूपए बताई गई है। गनीमत रही की मकान में उस समय कोई में था। बताया कि नौसाद अपने पत्नी बच्चों सहित अपने साले की शादी में टांडा गांव गया था। गुरुवार को आकर देखा तो मकान गिरा मिला। वहीं मिलाना गांव में अनवर के मकान की छत की दो कड़ीअचानक टूटकर गिर गई। जिससे वहां खाना बना रही महिला रिहाना पत्नी अनवर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गई। घायल रिहाना का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें