घर में घुसकर दंपति पर किया जानलेवा हमला
Bagpat News - आदिलाबाद के सावन ने बताया कि उनके परिवार के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। उनके घर में आधा दर्जन लोग धारदार हथियार लेकर घुस आए और उनके पिता राजेश पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। उनकी मां कमलेश को भी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 29 April 2025 02:29 AM

आदिलाबाद के रहने वाले सावन ने बताया कि उनके परिवार के लोग उनसे रंजिश रखते है, जिसके चलते उसके परिवार के आधा दर्जन लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसके पिता राजेश के साथ गाली-गलौच करते हुए हमला बोल दिया,जिसमें वह घायल हो गए। उसके पिता को बचाने आई उसकी मां कमलेश को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सावन ने सागर सिंह,विनोद,सतीश व राजबाला को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।