खेत में सिंचाई कर रहे दंपति सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमला
Bagpat News - खेकड़ा कस्बे में फसल की सिंचाई कर रहे 75 वर्षीय किसान रतन सिंह और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले...

खेकड़ा कस्बे में खेतों पर फसल की सिंचाई कर रहे बुजुर्ग दंपति सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान रतन सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। गुरुवार को वह खेतों में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र चेतन और संजय सहित अन्य लोग भी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के ही दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर बलकटी, बल्लम और डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद सभी घायलों को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमलावर आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।