Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बदायूंPolice Arrest Man for Rape After Pressuring Woman to Repay Loan

दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

महिला ने गांव के नसीम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने दो साल पहले नसीम से 1.5 लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। रुपए वापस करने का दबाव बनाकर नसीम ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। हाल ही में आरोपी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 13 Sep 2024 09:13 PM
share Share

दिए रुपए वापस करने का दबाव बनाकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि करीब दो साल पहले उसने गांव के ही नसीम से डेढ़ लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। रुपए वापस करने का दबाव बनाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद उसने ब्याज समेत करीब छह लाख रुपए वापस कर दिए। फिर भी आरोपी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। पीड़िता का आरोप है कि बीती आठ सितंबर की रात नसीम अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसे चारपाई पर गिरा लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पीड़िता के परिजन आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें