Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बदायूंGanga River Water Level Rises Again Relief in Flood-Affected Areas

घटने के बाद गंगा के जलस्तर में फिर से वृद्धि

बदायूं में गंगा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 8 सेंटीमीटर बढ़ गया है, जबकि रामगंगा नदी में 52 सेंटीमीटर की कमी आई है। इससे बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी कम हो रहा है, जिससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 19 Sep 2024 10:22 AM
share Share

बदायूं। गंगा नदी में जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर से बढ़ने लगा है।24 घंटे के भीतर गंगा नदी के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि रामगंगा नदी में कल के मुताबिक 52 सेंटीमीटर जलस्तर कम हुआ है। रामगंगा नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित गांव गढ़िया पैगंबरपुर, शेरपुर, मौजमपुर,हर्रामपुर में भरा हुआ बाढ़ का पानी कम होने लगा है।गढ़िया रंगीन एवं हजरतपुर मार्ग पर पानी कम होने के बाद से बाइक, साइकिल सवार लोगों ने इधर से निकलना शुरू कर दिया है।गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद से जटा, प्रेमी नगला, अहमद नागर बछौरा,जसवंत नगला आदि गांवों में स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बाढ़ खंड एक्सईएन उमेश चंद्रा ने बताया कि धीरे धीरे स्थिति सामान्य होती जा रही है।गंगा नदी के जलस्तर में कल की अपेक्षा आठ सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें