District Judge Honors Meritorious Students at Daily Yoga Class Event जनपद न्यायधीश ने योग कक्षा में सम्मानित किए मेधावी, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDistrict Judge Honors Meritorious Students at Daily Yoga Class Event

जनपद न्यायधीश ने योग कक्षा में सम्मानित किए मेधावी

Badaun News - दैनिक योग कक्षा में जिला न्यायधीश मनोज कुमार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा से संस्कार और संस्कृति प्राप्त होती है। योग गुरु...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 19 May 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
जनपद न्यायधीश ने योग कक्षा में सम्मानित किए मेधावी

दैनिक योग कक्षा ऑडिटोरियम में पतंजलि योग समितिक द्वारा जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को जनपद न्यायधीश मनोज कुमार द्वारा पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला जज ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। जिला जज ने कहा कि शिक्षा से हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. जुगल किशोर ने कहा कि शिक्षा से संस्कार और संस्कृति को प्राप्त कर सकते हैं। योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने जिला जज का आभार व्यक्त किया एवं स्मृति चिन्ह और योग साहित्य देकर सम्मानित किया। योग गुरु ने कहा कि योग शरीर के साथ-साथ सामाजिक संबंधों को जोड़ने का काम करता है।

जिला जज द्वारा सम्मानित होने वालों में उर्मी सिंह, उमंग सिंह,अनमोल सिंह,अनुभव सिंह,रजत यादव,यस यादव,आयुष राजपूत,तनु राजपूत,गरिमा यादव,महिमा पाल, शगुन भारतीय शामिल थे। विनोद कुमार भारतीय, वीरेंद्र सिंह, संजीव चौहान, अशोक कुमार राठौर, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह, सतीश कुमार, प्रवेंद्र पटेल, सीमा चौहान, कल्पना सिंह, रेनू गुप्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।