Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अलीगढ़Tragic Accident Claims Lives of Four Family Members on Kedarnath Journey

शोक में डूबा गोंडा बाजार, 300 घरों में नहीं जले चूल्हे

- एक ही परिवार के चाचा भतीजे की हादसे में मौत - बाजार में

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Thu, 12 Sep 2024 01:47 PM
share Share

- एक ही परिवार के चाचा भतीजे की हादसे में मौत - बाजार में सभी घरों में गमगीन माहौल, नहीं पका खाना

- चारों मृतकों का पोस्टमार्टम, 10 बजे पहुंचे सभी शव

फोटो 000 गोंडा से आएगी

अलीगढ़, गोंडा । कार्यालय संवाददाता

केदारनाथ घाम की यात्रा पर जा रहे गोंडा के चार लोगों की हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गोंडा पहुंची, माहौल चीख पुकार से गूंज उठा। अल सुबह आई हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया। गुरुवार को हालात यह रहे कि 300 परिवारों के चूल्हे नहीं जले। सभी शव का गोंडा आने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय सूचना के मुताबिक रात दस बजे तक शव आने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार मेन मार्केट गोंडा में अंकुर अग्रवाल होल सेल के कपड़ा व्यापारी है। उन्होंने गोंडा और खैर के व्यापारियों को कपड़े बेचने का लक्ष्य दिया था। जो पूरा हो गया था। लक्ष्य पूरा होने पर सभी व्यापारियों को टूर पर ले जाने की बात कही। टूर पर जाने का दिन बुधवार का दिन तय हुआ। तय समय पर सभी व्यापारी अर्टिका कार से केदारनाथ, बद्रीनाथ के लिए देर रात रवाना हुए। पर सुबह चार बजे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत तीन घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही गोंडा बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों और घायलों के घर में चीख पुकार मच गई। बारिश के बीच घरों मे लोगों का जमावड़ा लग गया। दो मृतकों की पत्नीयां मायके और एक कोटा में थी। जिन्हें सूचना दी गई। शाम तक सभी घर को वापस आई। वहीं परिवारीजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। चारों शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। शाम छह बजे परिजन शवों को लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए।

एक ही घर से उठी दो चिताएं

मुजफ्फरनगर हादसे में मरने वाले सभी व्यापारी वर्ग से है। मरने वालों में दो तो चाचा भतीजे हैं। इस यात्रा में चाचा विपिन और जुगल एक साथ गए थे। दोनों के शव के एक साथ ही गोंडा देर रात आए। चारों ही व्यापारी एक मोहल्ले मेन बाजार गोंडा के निवासी हैं। चारों की मौत के बाद माहौल गमगीन रहा। गुरुवार को एक भी घर में चूल्हा नहीं जला। सभी घरों में मातम का माहौल रहा। उधर शव की आने की सूचना पर ही अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई। देर रात चारों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें