Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अलीगढ़Grand Ganesh Mahotsav in Aligarh Cultural Performances and Celebrations Announced

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में होगा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन

फोटो..... वृंदावन के कलाकार करेंगे महोत्सव में कृष्ण लीला का मंचन टीवी कलाकारों के माध्यम

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Thu, 5 Sep 2024 01:36 PM
share Share

फोटो..... वृंदावन के कलाकार करेंगे महोत्सव में कृष्ण लीला का मंचन

टीवी कलाकारों के माध्यम से होगी शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता।

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति कल श्रीवार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रही है। दस दिवसीय महोत्सव में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। गणेश महोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आगरा रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता कर आगामी कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष अमित शेखर सर्राफ और महामंत्री मनोज कुमार खलीफा ने बताया कि श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार सांय 4:30 बजे गणेश मूर्ति स्थापना और भजन संध्या के साथ होगा। कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता पलक और मुख्य कार्यक्रम प्रभारी गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि 8 सितंबर रविवार को वृंदावन के कलाकारों द्वारा कृष्णालीला का मंचन 7:30 बजे से किया जाएगा। 9 सितंबर को शाम 6:30 बजे से टीवी कलाकार शिवतांडव की अनुपम प्रस्तुती देंगे। सर्व व्यवस्था प्रमुख संजय कुमार वार्ष्णेय के अनुसार 10 सितंबर शाम 6:30 बजे से खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा। मातृशक्ति प्रमुख दर्शन गुप्ता, तनुराग वार्ष्णेय के अनुसार 11 सितंबर शाम 7:30 बजे से महा आरती का कार्यक्रम होगा, जिसमें 501 थालों से गजानन की आरती होगी। कार्यक्रम प्रभारी अजय राज लिथों और अश्विनी वार्ष्णेय ने बताया 12 सितंबर को शाम 6:30 बजे से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि 13 सितंबर को शाम 7:30 बजे से भजनों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता कराई जाएंगी। जिसमें 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की प्रतिभागी भजनों पर आधारित नृत्य कर सकेंगे। कार्यक्रम संयोजक विष्णु गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय के अनुसार 14 सितंबर शाम 7:30 बजे संगीतिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

कृष्ण रूप सज्जा का होगा आयोजन

मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि 15 सितंबर को शाम 7:30 बजे से राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के प्रतियोगी एकल रूप में राधा एवं कृष्ण का स्वरूप धारण कर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के फॉर्म आधुनिक स्टेशनर्स अचलताल से प्राप्त कर सकते हैं। 16 सितंबर को विसर्जन शोभा यात्रा से पूर्व गजानन का विशेष पूजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे विसर्जन शोभा यात्रा शुरु होगी। यात्रा राजघाट पर संपन्न होगी। साथ ही प्रत्येक दिन उपस्थिति पुरस्कार भी प्रदान किया जाएंगे। प्रेसवार्ता में अमित शेखर सर्राफ, विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें