DM Sanjeev Ranjan Engages with Top Performing Students in Aligarh सीबीएसई, यूपी बोर्ड की मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDM Sanjeev Ranjan Engages with Top Performing Students in Aligarh

सीबीएसई, यूपी बोर्ड की मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत

Aligarh News - - छात्राओं ने डीएम सीडीओ से किए सवाल - दोनों अधिकारियों ने दिए उनके सवालों

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 16 May 2025 01:43 AM
share Share
Follow Us on
सीबीएसई, यूपी बोर्ड की मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत

फोटो अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने सिविल सर्विस समेत अन्य विषयों पर सवाल किए। जिसका जवाब डीएम और सीडीओ द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी एवं सीडीओ ने छात्राओं के साथ खुलकर संवाद किया, उनके अनुभवों, लक्ष्य एवं भविष्य की योजनाओं को जाना। छात्राओं ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उत्तर अधिकारियों ने सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से दिया।

छात्राओं ने सिविल सेवा, रिसर्च, भविष्य में स्ट्रीम एवं विषयों का चयन, परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने, कोचिंग का महत्व, सोशल एवं कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर करने सबंधी जिज्ञासाओं को दूर किया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों की यह सफलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी। डीएम ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता को पहचान कर आगे बढ़ने और कैरियर के साथ-साथ स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने सबंधी टिप्स भी सुझाए। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा में निरंतर गुणवत्ता और नवाचार को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। टॉपर्स छात्राओं ने किया प्रतिभाग सीबीएसई इंटरमीडिएट की छात्रा चैतन्या श्रीवास, सांची अरोड़ा, ईशा शर्मा, वेदिका चौधरी, वंदना चौधरी, अनुष्का सिंह, संरक्षिता, अपूर्वा राघव, विधि वर्मा, नैना अग्रवाल, हिमांशी, अंजलि, मानसी ने संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीबीएसई हाई स्कूल की इफरा रीजवी, महिका माहेश्वरी, अनुष्का सिंह, विदिशा अग्रवाल, उत्प्रेक्षा चौहान, सौम्या चौहान, देवांशी वार्ष्णेय, रिद्धि गुप्ता, विदुषी सिंह, यशिका, कनिष्का सिंह, निमिर्ति वार्ष्णेय, मान्या बंसल, चारु चौधरी ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट टॉपर शिखा कुमारी, रानू, प्राची, खुशबू, निशा, साक्षी, अवंतिका सिंह, खुशी और हाई स्कूल की टॉपर्स प्रियांशी, काजल कुमारी, परी शर्मा, भारती, प्रिया चौहान, रिया अग्रवाल, हिना कुमारी, छवी शर्मा, उमा एवं शिवानी द्वारा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।