Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अलीगढ़Congress Protests Against Law and Order in Uttar Pradesh Led by Vivek Bansal

प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Wed, 18 Sep 2024 03:50 PM
share Share

प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन -हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसी

फोटो-

अलीगढ़। वरिष्ठ संवादादता। प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को बारिश के बीच कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसी कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। पूर्व प्रभारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिगड़े बोल, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिला उत्पीड़न के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पिछले 7 साल से सत्ता में काबिज योगी आदित्यनाथ हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। आत्ममुग्ध होकर खुद ही हर मंच से कानून व्यवस्था पर अपनी तारीफ करते नजर आते रहते हैं मगर सच्चाई इसके विपरीत है। सच यह है कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 258.1 (प्रति लाख) की क्राइम रेट के साथ उत्तर प्रदेश पूरे देश में जुर्म की राजधानी बन चुका है। पूरे भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 25 प्रतिशत अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। हत्या, महिलाओं का अपहरण, गैंगरेप, दहेज हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में नंबर एक पर है। झांसी में चलती हुई गाड़ी में हुए बलात्कार का मामला हो, जनपद जौनपुर में मंगेश यादव के फर्जी एनकाउंटर का मामला हो, जनपद रायबरेली में अर्जुन पासी की हत्या का मामला हो या अभी हाल ही में 11 सितंबर को जनपद कानपुर में सिर काटकर महिला की हत्या का मामला हो। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इसके बाद ज्ञापन एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार को दिया। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, रौशनी सिंह, विश्वंभर सिंह, पुरनचंद देशमुख, नदीम ग़फ़ूर, शाहिद खान, डा शंकर लाल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, सागर सिंह तौमर, रौदाश सिंह, कैलाश बाल्मीकि, जितेंद्र कुमार तोशी, चौधरी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें