दुकान में बैठी महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को पीटा
Aligarh News - - महुआखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की घटना, तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज -

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर बैठी महिला से नशे में धुत युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर शराबा सुनकर पहंुचे पति को भी पीट दिया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि शुक्रवार की रात परिवार में देवी जागरण था। वह दुकान पर बैठी थी। इसी बीच नशे में धुत गांव का ही एक युवक आ गया। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें शुरु कर दीं।
महिला ने शोर मचाया तो उसका पति आ गया। कुछ ही देर में आरोपी के दो भाई भी आ गए। विरोध करने पर आरोपियों ने पति को पीट दिया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल,सूरज और विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ का मामला आया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।