Residents of Nidhivan Colony in Mathura Demand Action Against Poor Sanitation and Infrastructure बोले मथुरा: मूलभूत सुविधाओं को तरसते निधिवन कॉलोनी के बाशिंदे, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsResidents of Nidhivan Colony in Mathura Demand Action Against Poor Sanitation and Infrastructure

बोले मथुरा: मूलभूत सुविधाओं को तरसते निधिवन कॉलोनी के बाशिंदे

Agra News - मथुरा के निधिवन कॉलोनी के निवासियों ने नगर निगम पर आरोप लगाया है कि वे केवल टैक्स वसूलने में लगे हैं जबकि कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। कॉलोनी में जलभराव, गंदगी, मच्छरों का आतंक और सड़कें...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 15 May 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
बोले मथुरा: मूलभूत सुविधाओं को तरसते निधिवन कॉलोनी के बाशिंदे

मथुरा। कॉलोनी वासियों का कहना है कि नगर निगम केवल कॉलोनी को नगर निगम में जोड़कर टैक्स वसूल रहे और टैक्स बढ़ता जा रहा है। नगर निगम को सुविधा देने के बारे में भी सोचना चाहिये। वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले निधिवन कॉलोनी वासियों का कहना है निधिवन कॉलोनी में करीब 50 मकान है। जिसमें 200-250 लोग रहते हैं। उनके सामने समस्याएं ही समस्याएं हैं। उन्होंने अपने इस दर्द को हिन्दुस्तान से बात करते हुए जाहिर किया। बताया कि पूरी कॉलोनी में पक्की सड़क नहीं है। कॉलोनी में जगह-जगह मिट्टी, दलदल, कीचड़, काई, जलभराव है। कॉलोनी का मार्ग ऊबड़खाबड़, ऊंचा-नीचा है।

कॉलोनी में नालियां नहीं है। लोगों के घरों का पानी घरों के बाहर ही बह रहा है। नालियां ना होने के कारण मार्ग ही नालियों में तब्दील हो गया है। पानी की निकासी न होने के कारण निधिवन कॉलोनी में जगह-जगह जलभराव है। कुछ जगह तो जलभराव ने पोखर का रूप ले लिया है। बताया कि कोई सुनने वाला नहीं है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी कॉलोनी में झांकते तक नहीं है। नगर निगम की गाड़ी कॉलोनी में नहीं आती है। जगह-जगह जल भराव एवं गंदे पानी के कारण कॉलोनी में संक्रमण का खतरा बना रहता है तो मच्छरों का आतंक भी बना हुआ है। जगह-जगह कूड़े के देर भी लगे हुए हैं। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक मच्छरों से बचाव को दवाई का छिड़काव भी नहीं करवाया गया है। जिसके कारण कॉलोनी में मच्छरों का आतंक है। लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। विद्युत विभाग से भी कॉलोनी वासियों की शिकायत है। उनका कहना है कि महानगर का हिस्सा होने के बावजूद उनकी कॉलोनी में बिजली कटौती ऐसे होती है, जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में होती है। पूरी कॉलोनी में है गंदगी:कॉलोनी वासियों ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी भी कॉलोनी में झांकते तक नहीं हैं। नगर निगम की गाड़ी कॉलोनी में घुसती ही नहीं है। जगह-जगह जल भराव एवं गंदे पानी के कारण कॉलोनी में संक्रमण का खतरा बना रहता है और मच्छरों का आतंक है। जगह-जगह कूड़े के ढेर भी लगे हुए हैं। कॉलोनी गंदगी के ढेर से भरी हुई है। जलभराव, मच्छरों के आतंक, गंदगी, दलदल हुई सड़कें, कॉलोनी वासियों के लिए समस्या हैं। कॉलोनी को नगर निगम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन कॉलोनी का विकास कोसों दूर है। निगम को टैक्स की पड़ी है समस्याओं के समाधन की नहीं। -विनोद कुमार विद्युत विभाग से भी कॉलोनी के वासी परेशान हैं। निधिवन कॉलोनी शहर में भी आती है और नगर निगम में भी आती है। लेकिन उनकी कॉलोनी में बिजली कटौती ऐसे होती है, जैसे कि कॉलोनी गांव में हो। -गुलाब सिंह एक से दो स्थान पर जलभराव ने पोखर का रूप ले लिया है। पिछले 8 वर्षों से जब से नगर निगम बना है, तब से हालात और बुरे हो गए हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। कई बार नगरनिगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता है। -राधाचरन कॉलोनी में नालियां नहीं है। नालियां ना होने के कारण मार्ग ही नालियों में तब्दील हो गया है। पानी की निकासी न होने के कारण निधिवन कॉलोनी में जगह-जगह जलभराव है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती है। -प्रेम सिंह नगर निगम के कर्मचारी कॉलोनी में झांकते तक नहीं है। नगर निगम की गाड़ी कॉलोनी में घुसती ही नहीं है। जगह-जगह जल भराव एवं गंदे पानी के कारण कॉलोनी में संक्रमण का खतरा बना रहता है। -पुष्पा कॉलोनी में मच्छरों का आतंक बना हुआ है। निधिवन कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर भी लगे हुए हैं। लेकिन ना तो स्थानीय पार्षद का इस ओर ध्यान है और ना ही नगर निगम के कर्मचारियों का। -देवकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी आज तक मच्छरों से बचाव को दवाई का छिड़काव नहीं करवाया गया है। जिसके कारण कॉलोनी में मच्छरों का आतंक बना हुआ है। जगह-जगह क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। -लक्ष्मी लोगों में आए दिन वायरल मलेरिया बुखार आदि की बीमारियां बनी हुई है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि उनका घर के बाहर बैठना और छत पर बैठना दूभर हो गया है। पूरी कॉलोनी नरक बनी हुई है। -रेखा निगम क्षेत्र का विस्तार तो हो रहा है लेकिन उन कॉलोनीयों में कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है, जो कॉलोनी नगर निगम में नई-नई जुड़ रही हैं। केवल विकास के नाम पर उन कॉलोनी वासियों से टैक्स लिया जा रहा है। -किरन कॉलोनी के पक्के निर्माण को लेकर स्थानीय पार्षद से कॉलोनी की महिलाएं कई बार शिकायत कर चुकी हैं। आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक समाधान नहीं हुआ है। निगम टैक्स तो लेता है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं है। -लीलावती स्थानीय पार्षद केवल अपने घर व घर के आसपास के क्षेत्रों का विकास करवा रहे हैं। नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार लोग स्वयं ही कॉलोनी के रास्ते को सही करने के लिए मिट्टी डलवा चुके हैं। -गीता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।