Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराDNA Test Underway in Controversial Mohini Tomar Murder Case

मोहिनी हत्याकांड:: मोहिनी की मां का लिया डीएनए जांच को नमूना

पुलिस मोहिनी तोमर हत्याकांड की जांच के लिए डीएनए टेस्ट करवा रही है। बुधवार को मोहिनी की मां ने जिला अस्पताल में ब्लड, नाखून और बाल का सैंपल दिया। मोहिनी के शव का भी डीएनए टेस्ट होगा, ताकि मां के सैंपल...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 18 Sep 2024 05:46 PM
share Share

पुलिस चर्चित मोहिनी तोमर हत्याकांड की विवेचना के चलते डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने में लगी है। बुधवार की दोपहर अधिवक्ता मोहिनी तोमर की मां डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड, नाखून व बाल का सैंपल देने जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस मोहिनी के शव का भी डीएनए टेस्ट कराएगी। मोहिनी के शव की शिनाख्त को पुख्ता करने के लिए डीएनए सेंपल का मिलान मां के सैंपल से होगा। बुधवार की शाम मां दिनेश कुमारी कन्नौज के गांव उदयैतपुर से आकर डीएनए सैंपल देने जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने मोहिनी की मां के ब्लड, नाखून व बाल का सेंपल लिया है। जिला अस्पताल से तीनों ही नमूने डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। मोहिनी के भाई मंगल सिंह भी मां के साथ मौजूद थे। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने कहा कि पुलिस ने मृत अधिवक्ता मोहिनी की मां का डीएनए टेस्ट कराया है। मोहिनी व मां दोनों के डीएनए टेस्ट की जांच रिपोर्ट आने के बाद उनका मिलान किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें