Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराCourt Orders Dr Bhimrao Ambedkar University to Conduct Staff Union Elections by September 21

विवि में 12 को होगा कर्मचारी संघ का चुनाव

-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को दिए हैं कोर्ट ने चुनाव कराने के आदेश -चुनाव

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 3 Sep 2024 03:17 PM
share Share

-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को दिए हैं कोर्ट ने चुनाव कराने के आदेश -चुनाव के लिए अभी तक नहीं है अंतिम सूची, 21 सितंबर तक कराने है चुनाव

आगरा, वरिष्ठ संवाददाता।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव 12 सितंबर को होगा। विवि ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारी संघ चुनाव का कार्यक्रम जारी करेगा। विवि को चुनाव 21 सितंबर से पूर्व सम्पन्न कराना है।

बता दें कि विवि में कर्मचारी संघ का चुनाव कराने के लिए पूर्व महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विवि को एक माह में चुनाव कराने के आदेश किए थे। यह समय अवधि 21 सितंबर को पूर्ण होगी। ऐसे में विवि को चुनाव इससे पूर्व कराना है। ताकि कोर्ट के आदेश का पालन हो सके। इसी को देखते हुए विवि ने सेठ पदमचंद जैन संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत को चुनाव अधिकारी नामित किया। इसके साथ ही मंगलवार को मतदाताओं की अंतिम सूची भी जारी कर दी। इसमें 399 कर्मचारी पांच पदों के लिए प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। मतदाताओं में 313 स्थायी और 86 संविदा कर्मचारी शामिल है। चुनाव अधिकारी प्रो. ब्रजेश रावत के अनुसार काफी संख्या में कर्मचारियों द्वारा चुनाव जल्द से जल्द कराये जाने का आग्रह किया गया था। इसी को देखते हुए मतदान के लिए 12 सितंबर की तिथि प्रस्तावित की गयी है। यदि किसी को तिथि पर कोई आपत्ति नहीं होती है, तो विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव को विस्तृतव कार्यक्रम जारी कर दिया जायेगा।

2019 में हुआ था अंतिम बार चुनाव

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव अंतिम बार 2019 में हुआ था। उस समय अध्यक्ष के रूप में अखिलेश चौधरी ने श्याम दीक्षित को हराया था। वहीं महामंत्री के पद अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता, सहमंत्री पर आशु सिंह सहमंत्री चुने गए थे। उसके बाद से विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव नहीं हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें