मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह योजना श्रम विभाग की निगरानी में संचालित होगी और इसे 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी और कैबिनेट की मंजूरी के बाद उसी महीने की सहायता राशि लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार का बेटा कोलकाता के एक फ्लैट में मृत पाया गया है। रिंकू मजूमदार ने बीते माह अप्रैल में बीजेपी नेता दिलीप घोष से शादी रचाई थी जिसकेबाफ वे सुर्खियों में आ गई थीं।
पाकिस्तान से बिगड़ते हालात के बीच भारत ने सीमा से सटे राज्य हाई अलर्ट पर हैं। कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
Pakistan: पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में पुलिस ने दो लोगों को रेलवे स्टेशन टॉयलेट में पाकिस्तानी झंड़ा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलि का आरोप है कि दोनों मिलकर क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा फैलाना चाहते थे।
बंगाल में हिंसा का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या हम राष्ट्रपति को राष्ट्रपति शासन लगाने का आदेश दें? पहले ही हम पर कार्यपालिका के दखल के आरोप लग रहे हैं।
जंगीपुर के पुलिस अधीक्षक आनंद रॉय उनका स्वागत करने के लिए मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया, '50 लोगों को छोड़कर सभी मालदा से लौट आए हैं। हम उन्हें लेने आए हैं। अब स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।'
BJP hits back at Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा पर फूट डालो राज करो की नीति अपनाने के आरोपों के बाद अब भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा ने कहा कि रैलियों की जानकारी होने के बाद भी प्रशासन ने इसको रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। अब सीएम विपक्ष पर आरोप मढ़ रही हैं।
Murshidabad violence: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और संघ के ऊपर मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां मिलकर हिंदू धर्म को बदनाम कर रही हैं।
बंगाल हिंसा को लेकर बंगाल के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से लगे इन इलाकों में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ग्राम रक्षा समिति बनाई जाए और स्थानीय लोगों को लाइसेंसी हथियार दिए जाएं।
बंगाल के राज्यपाल ने कहा, ‘मैं उनकी मांगों पर गौर करूंगा। तीन से चार सुझाव मिले हैं। उन्होंने इलाके में बीएसएफ की तैनाती की मांग की है। मैं इस मामले को अधिकारियों के समक्ष उठाऊंगा। निश्चित रूप से कुछ ठोस कार्रवाई की जाएगी।'