Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह और शाम को हुई हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आया है। हल्की ठंडक लौट आई है। तापमान में भी गिरावट आई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन तीसरे दिन भी यह मध्यम श्रेणी में ही है।
Bihar Weather: वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि दो-तीन दिनों के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार है। इसके प्रभाव से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
Bihar Weather Today: मौसमविदों के अनुसार प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। धूप निकलने के बावजूद पछुआ की गति में तेजी आने से दिन में भी आंशिक ठंड रहेगी। शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने के आसार हैं।
Delhi Weather: दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक जारी है। शनिवार की सुबह जब दिल्लीवासी उठे तो कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ था। विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान और रेल सेवा प्रभावित हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि दो दिनों तक जेट स्ट्रीम हवाओं के साथ वातावरण के निचले स्तर पर बादलों का आवरण था। इससे कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात थे। बुधवार से ये बादल छंटे हैं।
Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में रविवार को मौसम बदलाव होने के बावजूद ठंड कायम रही। सुबह के दौरान कुहासा के बाद आसमान में बादल छाए रहे। रांची समेत पूरे राज्य में अगले छह दिन बादल छाए रहने के पूर्वानुमान है।
पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे दर्ज किया गया। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जमीनी पाला पड़ा।
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Bihar Weather Report: दस से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं शरीर बेध रही हैं। वहीं, कई जिलों में दो दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। नतीजतन तेजी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी हालिया भविष्यवाणी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पूर्वी हवाओं के आपसी प्रभाव के कारण कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, ओले गिरने और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है।