बिहार की जातीय गणना को फर्जी बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में पश्चिमी चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि जब बिहार में जातीय गणना हुई थी। तब सरकार में कांग्रेस के मंत्री थे, आरजेडी का नेता डिप्टी सीएम था। वो क्या कर रहे थे?
साल 2025 बिहार के लिए चुनावी वर्ष है। दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव की रणभेड़ी बज चुकी है जहां बिहार वोटरों की बड़ी तादाद है। इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजनैतिक दलों की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही की राजनीति जमकर हुई।
संजय जायसवाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की परंपरा इंदिरा गांधी के घमंड के कारण टूट गई। एक देश एक चुनाव कराने से देश को बहुत लाभ होगा।