Hindi NewsBihar NewsPatna NewsDemand for Chief Minister from Koiri Community in Bihar Assembly Elections

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कोईरी समाज से होगा : नागमणि

बिहार में कोईरी समाज से अगले मुख्यमंत्री की मांग उठी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने गांधी मैदान में आयोजित कोईरी आक्रोश महारैली में कहा कि समाज की 12 प्रतिशत जनसंख्या को केवल 4 प्रतिशत दिखाया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 23 Feb 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कोईरी समाज से होगा : नागमणि

बिहार में वही समाज आगे बढ़ा है जिस समाज के मुख्यमंत्री रहे हैं। यह आमलोगों की मांग और जरूरत है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार का अगला मुख्यमंत्री कोईरी समाज से बनाना है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने गांधी मैदान में रविवार को आयोजित कोईरी आक्रोश महारैली को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है लेकिन वादा करता हूं कि कोईरी समाज का ही अगला मुख्यमंत्री होगा। अध्यक्षीय संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जातीय गणना करायी, लेकिन धरातल पर नहीं, कागजातों में ही करा दी गयी। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर कोईरी समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर जातीय गणना में इस समाज को मात्र चार प्रतिशत दर्शाया गया है जबकि बिहार में कोईरी समाज की 12 प्रतिशत जनसंख्या है।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर महारैली को विफल करने के लिए समांतर बैठक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कोईरी आक्रोश महारैली को लेकर कहा कि इसमें आमलोग नहीं बल्कि कोईरी समाज के प्रमुख लोग सभी जिला एवं प्रखंडों से शामिल हुए। कड़ी धूप के कारण आधे से अधिक लोग बसों में बैठे हुए थे।

रैली के दौरान उन्होंने ‘नीतीश हटाओ, बिहार बचाओ का नारा भी दिया। साथ ही, शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग की। महारैली में कोईरी समाज की ओर से राजनीतिक निर्णय लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को अधिकृत किया गया। महारैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप कुशवाहा, कल्पना सिंह कुशवाहा, शहीद जगदेव प्रसाद के पूर्व सहयोगी डॉ. महबूब आलम, उत्तरप्रदेश से आयी विभा सिंह, आलोक सिंह, नंद कुमार, उमेश कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, सहित अन्य ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. रंजन सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें