भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आखिरी दिन अभी तक यादगार रहा है। पहले पीवी सिंधु ने महिला एकल का गोल्ड मेडल अपने नाम किया और फिर लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स का सुनहरा तमगा जीत लिया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रोन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इसका सेलिब्रेशन जिस अंदाज में किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
CWG 2022 IND vs AUS Hockey Final: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में भारत को 7-0 से करारी मात देकर लगातार सातवीं बार गोल्ड मेडल जीत लिया है।
भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला को महिला एकल के कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की यांग्ज़ी लियु के हाथों 4-3 से हार मिली। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कांसे का तमगा हासिल किया।
भारत के एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में एथलेटिक्स में भारत की विजय पताका लहराते हुए तिहरी कूद में स्वर्ण व रजत पदक जीता। एल्डोस 17.03 मीटर के साथ शीर्ष पर रहे।
पीवी सिंधु ने महिला एकल सेमीफाइनल मैच में सिंगापुर की जिया मिन येओ को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है और भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
भारत की भाविना पटेल ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल क्लास 3-5 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया। ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की स्यू बेली को हराया।
राष्ट्रमंडल खेलों में आज कुश्ती के मुकाबलों को सुरक्षा कारणों के कारण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और दरअसल एक स्पीकर के छत से गिरने के बाद दर्शकों को हॉल खाली करने के लिए कहा गया।
टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में इंजरी के चलते हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर नदीम ने उनको लेकर ऐसी बातें कही हैं, जो आपका दिल जीत लेंगी।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट 14 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनहत सिंह ने शुक्रवार को महिला एकल प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। अनहत ने जाडा रॉस को शिकस्त दी।