CWG 2022 Indian Womens Hockey Team won bronze medal and celebrated like this सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी... CWG 2022 ब्रोन्ज मेडल जीतने के बाद महिला हॉकी टीम का डांस वायरल, देखकर बन जाएगा दिन, Sports Hindi News - Hindustan
Hindi Newsखेल न्यूज़CWG 2022 Indian Womens Hockey Team won bronze medal and celebrated like this

सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी... CWG 2022 ब्रोन्ज मेडल जीतने के बाद महिला हॉकी टीम का डांस वायरल, देखकर बन जाएगा दिन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रोन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इसका सेलिब्रेशन जिस अंदाज में किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Namita लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 8 Aug 2022 04:54 PM
share Share
Follow Us on
सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी... CWG 2022 ब्रोन्ज मेडल जीतने के बाद महिला हॉकी टीम का डांस वायरल, देखकर बन जाएगा दिन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रोन्ज मेडल मैच में न्यूजीलैंड को हराया। निर्धारित समय के बाद स्कोर 1-1 का था, जिसके चलते मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। सेमीफाइनल मुकाबले में भी ऐसी ही स्थिति थी और भारत को पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था, लेकिन यहां रिजल्ट टीम इंडिया के पक्ष में गया। भारत ने पेनल्टी शूटआउट 2-1 से अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम ने 2002 में गोल्ड और 2006 में सिल्वर मेडल जीता था। 16 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सीडब्ल्यूजी में कोई मेडल जीत पाई है, ऐसे में इसका जश्न भी आम नहीं होना था और ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

मैच के बाद भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने 'सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी' और 'चैंपियन चैंपियन...' गाने पर जमकर डांस किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है।

पूर्व खेलमंत्री किरन रिजिजू ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रोन्ज मेडल जीतने के बाद हमारी टैलेंटेड भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जिस तरह से जश्न मनाया वह मुझे बहुत पसंद आया और उन्होंने पूरे देश को गर्वान्वित किया।'