Kashipur BJP Workers Plant Trees in Tribute to Ahmedabad Plane Crash Victims अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों की याद में किया पौधरोपण, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsKashipur BJP Workers Plant Trees in Tribute to Ahmedabad Plane Crash Victims

अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों की याद में किया पौधरोपण

काशीपुर। नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोक्ष धाम परिसर में पौधरोपण श्रद्धांजलि अर्पित

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरSun, 15 June 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों की याद में किया पौधरोपण

काशीपुर। नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोक्ष धाम परिसर में पौधरोपण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा ने कहा कि साल 2025 हम भारतीयों के लिए मुश्किलों से भरा रहा है। पहले पहलगाम हमला, फिर आईपीएल समाप्ति पर भगदड़ और अब ये प्लेन क्रैश। सारी घटनाओं में न जाने कितने लोगों की जान चली गई। विभिन्न हादसों में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष श्याम, नगर मंडल पूर्व महामंत्री विपिन अरोरा, पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद सुरेश सैनी आदि भाजपाई मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।