Hindi Newsखेल न्यूज़Ind vs Ger Hockey FIH Pro League india beat Germany by 1 0 at the Kalinga Stadium

FIH Pro League : भारत की दमदार वापसी, विश्व चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हराया

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व चैंपियन जर्मनी को बुधवार को 1-0 से हराया। गुरजंत ने मैच में एकमात्र गोल किया, जिसकी बदौलत भारत वापसी करने में कामयाब रहा।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 Feb 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
FIH Pro League : भारत की दमदार वापसी, विश्व चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को विश्व चैंपियंन जर्मनी को एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न मैच में बुधवार को 1-0 से हरा दिया। गुरजंत ने खेल के चौथे ही मिनट में गोल कर दिया। इससे पहले जर्मनी ने मंगलवार को भारत को 4 -1 से मात दी थी। भारतीय टीम ने मंगलवार के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए जबर्दस्त खेल दिखाया। पहले ही मिनट से भारत ने दबदबा बना लिया और चौथे क्वार्टर के अलावा जर्मन टीम को हमले करने के मौके ही नहीं दिए। गुरजंत ने मैच के चौथे मिनट में फील्ड प्रयास से गोल किया।

जर्मनी को आखिरी क्वार्टर में पांच और कुल सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस काफी मुस्तैद दिखा। भारत को भी दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उन पर गोल नहीं हो सके। भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया जिससे जर्मन टीम असहज हो गई। पहले क्वार्टर के खत्म होने से 47 मिनट पहले जर्मनी को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोंजालो पेलाट की फ्लिक बाहर से निकल गई। वहीं 21वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा के शॉट को जर्मन गोलकीपर अलेक्जेंडर स्टाडलेर ने बचा लिया। भारत को 29वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका।

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीयों ने दबाव बनाए रखा लेकिन गोल करने का कोई करीबी मौका नहीं बन सका। दूसरी ओर जर्मन टीम लगातार जवाबी हमलों में लगी रही लेकिन फायदा नहीं हुई। हाफटाइम तक भारत के पास एक गोल की बढ़त थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिरी क्वार्टर में जर्मन टीम ने लगातार हमले बोले और पांच पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन भारतीय रक्षण को भेद नहीं सके।

ये भी पढ़ें:6 साल से केन विलियमसन ने नहीं बनाए थे 10 से कम रन, पहली बार टूटा ये सिलसिला

इस जीत के बाद भारत प्रो लीग तालिका में चार मैचों में छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है जबकि जर्मनी छह मैचों में सात अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत को शुक्रवार को आयरलैंड से खेलना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें