Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़woman labourer gangraped by more than 6 people in Kota 7 accused arrested by police

Kota Gangrape : कोटा में महिला संग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने की दरिंदगी, 7 को पुलिस ने दबोचा

पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह निर्माण कार्य में मजदूरी करती है और गैंगरेप की घटना के समय वह ठेकेदार के पास से रुपये लेकर वापस लौट रही थी।

Praveen Sharma कोटा। लाइव हिन्दुस्तान, Mon, 8 April 2024 08:18 AM
share Share

राजस्थान के कोटा शहर में एक महिला मजदूर के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा गैंगरेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद आरोपियोंं के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शराब के नशे में महिला मजदूर को पड़कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

ठेकेदार से रुपये लेकर वापस लौट रही थी पीड़िता

पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह निर्माण कार्य में मजदूरी करती है और गैंगरेप की घटना के समय वह ठेकेदार के पास से रुपये लेकर वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि उसका पति भी दूसरी जगह पर मजदूरी करने गया हुआ था। इसी दौरान बदमाशो ने रास्ते में उसे पकड़ लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, यह बात भी सामने आई है कि जब ठेकेदार महिला को आरोपियों से बचाने पहुंचा तो उन्होंने उसके साथ भी लूटपाट कर मारपीट कर दी थी।

पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने कूदी दीवार

डीएसपी राजेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में सात आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियोंं की पहचान - कमलेश, शाकिर हुसैन, विष्णु गौतम, गजेंद्र सिंह, आरिफ कालिया, राजेश्वर कोली, अभिजीत के रूप में हुई है। डीएसपी ने यह  भी बताया कि पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने गई तो वो पुलिस से बचकर भागने के लिए एक ऊंची दीवार से कूदने के चक्कर में गिरकर चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाकर इलाज भी करवाया गया है। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें