Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Rajasthan BJP: BJP appointed in-charges for by-elections Kirori Lal again took a gamble

भाजपा ने उप-चुनाव के लिए प्रभारी किए नियुक्त, किरोड़ी लाल फर फिर खेला दांव 

राजस्थान में 5 विधानसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रभारी नियुक्त किए है। दौसा के लिए किरोड़ी लाल मीणा को जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि विधायकों के इस्तीफें की वजह से उप चुनाव हो रहे है।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरTue, 2 July 2024 02:12 AM
share Share

राजस्थान में 5 विधानसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रभारी नियुक्त किए है। दौसा के लिए किरोड़ी लाल मीणा को जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें विधायकों के इस्तीफें की वजह से उप चुनाव हो रहे है। ये सभी विधायक सांसद बन गए है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। झुंझुनू सीट के प्रभारी:  मंत्री अविनाश गहलोत, सुमित गोदाराप्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, विधायक गोवर्धन वर्मा, खींवसर सीट के प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सुरेश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी और विधायक बाबू सिंह राठौड़।

दौसा की जिम्मेदारी किरोड़ी लाल को सौंपी

इसी प्रकार दौसा सीट की जि्म्मेदारी उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा,पूर्व मंत्री डॉ अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, देवली-उनियारां सीट की कमान,मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल,प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना, चौरासी सीट का प्रभार, मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक श्रीचन्द कृपलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री मिथलेश गौतम महेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है।


 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें