Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़PCC chief Govind Singh Dotasara hit back at Rajasthan BJP for winning more Lok Sabha seats

परिणाम बाद आएंगी नई पर्चियां, गोविंद सिंह डोटासरा का बीजेपी पर पलटवार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है। डोटासरा ने बीजेपी नेताओं को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। साथ ही अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने पर भी चेताया है।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरMon, 13 May 2024 11:12 AM
share Share

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है। डोटासरा ने दावा किया कि राजस्थान में भाजपा के खाते में जितनी भी सीट जाएंगी। उनमें एक भी प्रत्याशी पांच लाख के अंतर से नहीं जीत पाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हैंडल से गोविंद सिंह डोटासरा का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें वे कहते दिख रहे हैं कि राजस्थान में भाजपा एक भी सीट पर पांच लाख वोट के अंतर से नहीं जीत पाएगी। इसके साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदलने पर सरकार को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी है।

इस वीडियो में डोटासरा कह रहे हैं, 'ये 400 पार का नारा लाए थे, जो अब भूल गए है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने हर भाषण में दावा कर रहे हैं कि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा पांच लाख वोट के अंतर से जीतेगी, लेकिन मेरा दावा है कि इनका एक भी प्रत्याशी पांच लाख वोट के अंतर से नहीं जीत पाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम का असर राजस्थान पर भी होगा और सरकार में बड़े बदलाव होंगे। राजस्थान भाजपा के नेताओं की रोज दिल्ली में खिंचाई हो रही है और परिणाम के बाद कई नई पर्चियां आएंगी। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डोटासरा का एक और वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल को बंद करने पर सरकार को परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। डोटासरा बोले, आज सवा सात लाख बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ रहे हैं। प्रदेश में 3,737 इंग्लिश स्कूल में लॉटरी से एडमिशन हो रहे हैं। एक-एक सीट पर औसतन 25 बच्चों की वेटिंग है। प्रवेश के लिए 48 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। इन स्कूलों के लिए 40 लाख किताबें छप चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलेगी तो कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक विरोध दर्ज करवाएगी। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।


 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें