Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Madan Dilawar canceled the order to make Ashok Gehlot close aide the brand ambassador of environment

अशोक गहलोत के करीबी को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर बवाल, आदेश निरस्त

राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने एक पत्र जारी कर अशोक गहलोत की करीबी बलदेव गोरा के नाम से जारी पत्र को निरस्त कर दिया है। सियासी बवाल के बाद शिक्षामंंत्री मदन दिलावर ने यू टर्न ले लिया।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरWed, 24 July 2024 06:51 AM
share Share

राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने एक पत्र जारी कर पूर्व में गहरी फाउंडेशन के अध्यक्ष और कांग्रेसी कार्यकर्ता बलदेव गोरा के नाम से जारी पत्र को निरस्त कर दिया है। मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी पत्र में बलदेव गोरा को लिखा गया है कि आपको संबोधित पत्रांक SPL-226 दिनांक 19.07.2024 जो कि पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर से संबंधित है, इसे परिहार्य कार्य से तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। 

उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को कांग्रेसी कार्यकर्ता बलदेव गोरा को गहरी फेडरेशन अध्यक्ष के रूप में पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी की काफी आलोतचना हुई थी, लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि शायद भाजपा के पास कार्यकर्ता नहीं है, इसलिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। राज्य सरकार के संज्ञान में जैसे ही यह जानकारी पहुंची। 23 जुलाई को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए पत्र जारी कर दिया। 

बलदेव गोरा 2008 में यूपीए सरकार में ग्रामीण बैंकों की बनी हुई कमेटी में डायरेक्टर भी रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई के काफी करीबी हैं। बलदेव गोरा देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, देहात जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव सहित कई पदों पर रहा है। वर्तमान लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उच्चियारड़ा के समर्थन में प्रचार करते नजर आए थे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें