Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Ashok Gehlot and Vasundhara joined hands both seen together at CM Bhajan Lal swearing-in VIDEO

अशोक गहलोत और वसुंधरा ने मिलाया हाथ; CM भजनलाल के शपथ ग्रहण में दोनों दिखे साथ, VIDEO

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत को एक साथ देखा गया। दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए देखे। दोनों के हाथ मिलाने का वीडियो भी सामने आया है।

Mohammad Azam लाइव हिंदुस्तान, जयपुरFri, 15 Dec 2023 03:11 PM
share Share

शु्क्रवार को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। इस समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया था। मेहमानों की लिस्ट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे का नाम भी शामिल था। मंच पर दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को आपस में हाथ मिलाते और बातचीत करते हुए देखा गया। वसुंधरा और गहलोत के साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी खिलखिलाते देखे गए हैं। इन तीनों की बातचीत करने के दौरान वीडियो भी सामने आया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें