Hindi Newsफोटो200 से अधिक स्ट्राइक रेट, अर्धशतकों की बौछार; IPL में किस-किसने किया है कारनामा

200 से अधिक स्ट्राइक रेट, अर्धशतकों की बौछार; IPL में किस-किसने किया है कारनामा

  • आईपीएल 2025 में बल्लेबाजों का बल्ला खूब बोल रहा है। एक नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाए हैं। इसमें धोनी से लेकर सूर्यकुमार यादव तक के नाम हैं…

DeepakMon, 21 April 2025 06:27 PM
1/7

एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स। यानी मिस्टर 360 डिग्री। जब डिविलियर्स का बल्ला बोलता था तो गेंदबाजों के लिए ढूंढे रास्ता नहीं मिलता था। डिविलियर्स ने आईपीएल में खेलते हुए 13 बार 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है।

2/7

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे हैं। वॉर्नर ने कप्तान रहते हुए एसआरएच को 2016 में चैंपियन भी बनाया था। एसआरएच की तरफ से खेलते हुए वॉर्नर ने अपने बल्ले से खूब रन बरसाए थे। वॉर्नर ने आईपीएल में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 10 अर्धशतक बनाए हैं।

3/7

कीरेन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरेन पोलार्ड इन दिनों मुंबई इंडियंस के कोच हैं। वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा भी रह चुके हैं और अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से खूब धमाल मचाया है। अगर बात करें 200 की अधिक स्ट्राइक रेट से पोलार्ड ने नौ फिफ्टीज लगाई हैं।

4/7

सूर्यकुमार यादव

हाल-फिलहाल सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए काफी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वह मिडिल ओवर्स में जिस तेज गति से रन बनाते हैं, उसका कोई जोड़ नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने 200 की अधिक की स्ट्राइक रेट से 8 अर्धशतक बनाए हैं।

5/7

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला फिलहाल खामोश है। वह आखिरी के कुछ ओवरों में मैदान में आते हैं और कम से कम गेंदों में अधिक से अधिक रन बनाते हैं। वैसे पिछले कुछ आईपीएल से वह अर्धशतक नहीं बना पाए हैं, लेकिन इस लिस्ट में उन्होंने अपनी जगह बना रखी है। धोनी ने आठ बार 200 की अधिक स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

6/7

क्रिस गेल

बल्लेबाजी में तूफान का दूसरा नाम कहे जाते रहे हैं क्रिस गेल। गेल जब बल्लेबाजी करने मैदान में आते थे तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की रूह कांप जाती थी। गेल ने भी आठ बार ऐसा कारनामा किया है जब 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से उन्होंने अर्धशतक बना डाला है।

7/7

आंद्रे रसेल

इस सीजन रसेल की पॉवर हिटिंग का वह अंदाज नहीं दिखा है, जिसके लिए वह मशहूर हैं। रसेल ने भी अपने देश के क्रिस गेल की तरह कई बार कम गेंदों पर अधिक रन बनाए हैं। अगर बात करें अर्धशतकों की तो उनके नाम आठ अर्धशतक ऐसे हैं जो 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से आए हैं।