Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsWorld Book Day Celebrated by Sahyog with Tribute to Shakespeare and Narendra Kohli

राजाओं से शेक्सपियर को मिली लेखन की प्रेरणा : डॉ. मनोज

सहयोग संस्था ने तुलसी भवन में शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में विश्व पुस्तक दिवस मनाया। इस अवसर पर पद्मश्री नरेंद्र कोहली की रचनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में डॉ. मनोज पाठक आजिज़ मुख्य अतिथि रहे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 25 April 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
राजाओं से शेक्सपियर को मिली लेखन की प्रेरणा : डॉ. मनोज

बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग की ओर से शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन तुलसी भवन में किया गया। इस बार विश्व पुस्तक दिवस पर पद्मश्री नरेंद्र कोहली की समग्र रचनाओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अरका जैन विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्राध्यापक डॉ. मनोज पाठक आजिज़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सम्मानित वक्ता के रूप में सुधा गोयल व डॉ. संध्या सिन्हा आमंत्रित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहयोग की संरक्षिका डॉ. रागिनी भूषण ने की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सहयोग की संरक्षिका डॉ. जूही समर्पिता ने किया। डॉ. जूही ने शेक्सपियर की कालजयी रचनाओं का उल्लेख करते हुए नरेंद्र कोहली के साथ संबंधों को भी बताया। डीबीएमएस की बीएड छात्राओं अर्पिता चक्रवर्ती, सुभांगी घोष, वर्षा श्रीवास्तव द्वारा शेक्सपियर के कुछ महत्वपूर्ण नाटकों के अंश का सशक्त मंचन किया गया। डॉ. संध्या सिन्हा ने शेक्सपियर के नाटकों को भारतीय पौराणिक कथाओं के विभिन्न प्रसंगों जोड़ा। सुधा गोयल ने नरेंद्र कोहली के उपन्यास सैरंध्री पर प्रकाश डालते हुए संक्षेप में मुख्य घटनाओं को सुनाया। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज पाठक आजिज ने कहा कि शेक्सपियर की लोकप्रियता पूरे विश्व में है। इंग्लैंड में महारानी एलिजाबेथ के शासनकाल में शेक्सपियर लिखा करते थे और उन्हें राजघराने के राजाओं से ही निर्देशन और लेखन की प्रेरणा मिली थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. रागिनी भूषण ने नरेंद्र कोहली से जुड़ी यादों को साझा करते हुए उनके उपन्यासों की विस्तृत चर्चा की। अंत में सहयोग की अध्यक्ष डॉ. मुदिता चन्द्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्या तिवारी, माधुरी मिश्रा, ज्योत्स्ना अस्थाना, हरि मित्तल,कृष्णा सिन्हा, अरुणा झा, वसंत जमशेदपुरी, वीणा रानीनंदिनी, डॉ. आशा गुप्ता, शंकुतला शर्मा, लक्ष्मी कुमारी, सबिता पॉल, शालिनी प्रसाद, हीरालाल गुप्ता, अनुज प्रसाद, अंजनी सहाय, दीपिका बैनर्जी आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें