Hindi NewsफोटोखेलIPL इतिहास में रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का बनाया रिकॉर्ड

IPL इतिहास में रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का बनाया रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों के अंतर से हराकर उसे प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। यह इस सीजन में रनों के अंतर से लिहाज से किसी भी टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। IPL इतिहास में भी रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड MI के ही नाम है।

Chandra Prakash PandeyFri, 2 May 2025 09:50 AM
1/6

IPL 2025 में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बड़ी जीत हासिल की। एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 17वें ओवर में 117 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई ने 100 रन से यह मैच जीत लिया। रनों के अंतर के लिहाज से आईपीएल 2025 की यह सबसे बड़ी जीत है।

2/6

मुंबई इंडियंस, 146 रन से जीत, 2017

आईपीएल के इतिहास में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी मुंबई इंडियंस के नाम है। उसने 6 मई 2017 को दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रन के अंतर से हराया था। मुंबई ने 212 रन बनाए थे और दिल्ली की टीम 66 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।

3/6

RCB, 144 रन से जीत, 2016

IPL इतिहास में किसी मैच में सबसे ज्यादा रनों के अंतर से जीत के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है। उसने 14 मई 2016 को गुजरात लॉयंस को 144 रन से शिकस्त दी थी। आरसीबी ने 248 रन बनाए थे लेकिन गुजरात की टीम 104 रन पर ही सिमट गई थी। विराट कोहली तब आरसीबी के कप्तान थे। तस्वीर इस सीजन की है।

4/6

KKR, 140 रन से जीत, 2008

कोलकाता नाइट राइडर्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उसने आईपीएल के पहले सीजन में 18 अप्रैल 2008 को आरसीबी को 140 रन के अंतर से हराया था। KKR ने RCB के सामने जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य रखा था। सौरव गांगुली तब केकेआर के कप्तान थे।

5/6

RCB, 138 रन से जीत, 2015

RCB ने 6 मई 2015 को पंजाब किंग्स को 138 रन के अंतर से हराया था। यह आईपीएल इतिहास में रन के लिहाज से अब तक की चौथी सबसे बड़ी जीत है।

6/6

RCB, 130 रन से जीत, 2013

आरसीबी ने 2013 में पुणे वॉरियर्स को 130 रन के अंतर से हराया था। यह रन के अंतर के लिहाज से आईपीएल इतिहास की अब तक की पांचवीं सबसे बड़ी जीत है। आरसीबी ने 163 रन बनाए थे और पुणे वॉरियर्स की टीम सिर्फ 133 रन ही बना सकी थी। आईपीएल में अब तक 12 बार 100 रन या उससे ज्यादा के अंतर से जीत-हार हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 4 बार आरसीबी ने जीत दर्ज की है।