द्वाराहाट में पुरानी पेंशन संगठन में दिखा आक्रोश
गुरुवार शाम पहलगाम में एक कैंडल मार्च आयोजित किया गया, जिसमें आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षकों, पूर्व सैनिकों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने इस मार्च में भाग लिया और हमले की...

पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ लोगों ने हमले की भी कड़ी निंदा की। गुरुवार शाम निकाले गए कैंडल मार्च में शिक्षक कर्मचारी संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, व्यापार मंडल, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन आदि शामिल हुए। इसके बाद मुख्य चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। यहां केपीएस अधिकारी, पुरानी पेंशन बाहली मंच अध्यक्ष मोहन जोशी, सचिव नंदाबल्लभ मैनाली, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, युगल मठपाल, पुष्कर कुंवर, कंचन भंडारी, डॉ. विकास पलाधी, हरीश तिवारी, दीपक पांडेय, डॉ. बलवंत अधिकारी, गोपाल कृष्ण, डॉ. बचन सिंह, प्रीति अधिकारी, मनोज जोशी, कमल साह, आत्रेई बनर्जी, पूजा गोस्वामी, माया मेहरा, रेनू जोशी, रंजन उपाध्याय, मीनाक्षी डोभाल, चेतना बिष्ट, डाली लोहनी, मनीष पांडे, राजेंद्र कुमार, ललित कुमार, मनमोहन अधिकारी, मनोज कैड़ा, भोपाल सिंह, हरिकृष्ण, विमल सिंह, गंगाधर त्रिपाठी, अनीता कोठारी, राहुल साह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।