Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलद्वार की सजावट के लिए बनाएं मोर डिजाइन वाली ये रंगोली, देखकर सभी कहेंगे वाह!

द्वार की सजावट के लिए बनाएं मोर डिजाइन वाली ये रंगोली, देखकर सभी कहेंगे वाह!

  • तीज त्योहारों पर हर किसी के घर में रंगोली बनाई जाती है। ऐसे में आइए देखते हैं मोर रंगोली डिजाइन के कुछ खूबसूरत डिजाइन।

Avantika JainMon, 16 Sep 2024 07:39 AM
1/7

द्वार पर बनाएं सुंदर रंगोली

तीज-त्योहार आते ही घर के द्वार पर लोग रंगोली बनाते हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले त्योहारों पर घर सजाने के लिए रंगोली डिजाइन खोज रहे हैं तो आइए देखते हैं मोर रंगोली डिजाइन के कुछ खूबसूरत पैटर्न।

2/7

खूबसूरत रंगोली डिजाइन

अगर आपको मोर वाली रंगोली मुश्किल लगती है, तो इस डिजाइन को ट्राई करें। इसे बनाने के लिए रंगोली के रंगों को केचअप की बोतर में भरें और फिर टूथ पिक और ईयर बड का इस्तेमाल करके बनाएं।

3/7

रंग बिरंगा मोर डिजाइन

रंगोली तो खूब सारे रंगों वाली ही अच्छी लगती है। ऐसे में आप इस तरह के डिजाइन को बना सकते हैं।

4/7

रंगोली में लिखें वेलकम

इस तरह की रंगोली में आप हिंदी-इंग्लिश में वेलकम लिख सकते हैं। कम रंगों का इस्तेमाल करके आप इस खूबसूरत रंगोली को बना सकते हैं।

5/7

सिंपल मोर डिजाइन वाली रंगोली

एंट्री गेट अगर छोटा है तो आप इस तरह की रंगोली को बना सकते हैं। ये सिंपल डिजाइन है जिसे 10 मिनट में बनाया जा सकता है।

6/7

मोर डिजाइन के साथ बनाएं चरण

त्योहारों पर भगवान के चरण बनाए जाते हैं। ऐसे में इस तरह के डिजाइन में आप आसानी से चरण बना सकते हैं।

7/7

बनाएं दो मोर की जोड़ी

अगर कोई रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं है तो वह इस तरह के डिजाइन को बना सकता है। इसमें दो मोर की जोड़ी है जो आसानी से बनाई जा सकती है।