Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलअंडे से भी ज्यादा प्रोटीन मिलेगा शरीर को जब खाएंगे ये वेजिटेरियन स्नैक्स

अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन मिलेगा शरीर को जब खाएंगे ये वेजिटेरियन स्नैक्स

Protein Rich Vegetarian Snacks: अंडा नहीं खाते तो प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए मजेदार स्नैक्स को खाएं। शरीर में और भी जरूरी न्यूट्रिशन पूरे हो जाएंगे।

AparajitaThu, 19 Sep 2024 09:04 AM
1/8

अंडे से मिलेगा ज्यादा प्रोटीन

अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। लेकन काफी सारे लोग अंडे को खाना पसंद नहीं करते, ऐसे में उनके प्रोटीन की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है। इसका जवाब है ये मजेदार प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स। जिन्हें खाने के बाद अंडे की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होगी। जानें कौन से हैं वेजिटेरियन प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स।

2/8

चने से बने स्नैक्स

भुना चना सबसे पॉपुलर हेल्दी स्नैक्स है। जिसमे प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। सौ ग्राम भुने ने में 19 ग्राम प्रोटीन होती है। जिसकी वजह से ये नो ऑयल स्नैक्स काफी ज्यादा पॉपुलर है।

3/8

सोयाबीन से बनी चाट

सोयाबीन को प्रोटीन का रिरच सोर्स माना जाता है। सोयाबीन से बनी चाट सबसे हेल्द और प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स है। सौ ग्राम सोयाबीन चाट में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन मिल जाती है।

4/8

स्प्राउट्स

मूंग से बना स्प्राउट्स हेल्दी होने के साथ ही प्रोटीन से भरपूर होती है। मूंग से बने स्प्राउट्स की लगभग सौ ग्राम मात्रा में 13 ग्राम के लगभग प्रोटीन मिल जाता है।

5/8

मूंगफली से बने चाट

मूंगफली को स्नैक्स में खाना काफी कॉमन है। 100 ग्राम मूंगफली में 25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। मूंगफली से बनी चाट हेल्दी और टेस्टी दोनों लगती है।

6/8

पनीर

पनीर को प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। स्नैक्स की बात करें तो पनीर टिक्का सबसे अच्छा और टेस्टी प्रोटीन स्नैक्स है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। तो इस जरूरी न्यूट्रिशिन की कमी को पूरा करने के लिए पनीर टिक्का बेस्ट ऑप्शन है।

7/8

सत्तू

सत्तू भी प्रोटीन का रिच सोर्स है। खासतौर पर भुने चने से बने सत्तू में ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। सत्तू से बनी ड्रिंक को देसी प्रोटीन शेक भी कहते हैं। एक गिलास सत्तू ड्रिंक में लगभग 20 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है।

8/8

मखाना

हल्के और क्रंची होने के साथ ही मखाने डाइजेशन में भी आसान होते हैं। वहीं न्यूट्रिशन के मामले में अच्छा है। इसमे मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। साथ ही 100 ग्राम मखाने में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है।