बॉलीवुड किंग खान आज इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अपने करियर में शाहरुख ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में ऐसी हैं, जो पहले दूसरे स्टार्स को ऑफर हुई थी, लेकिन उनके मना करने के बाद वो फिल्में शाहरुख के पास आईं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में...
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म डॉन में शाहरुख खान की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं ये फिल्म किंग खान से पहले ऋतिक रोशन को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
दिवंगत दिव्या भारती, ऋषि कपूर और शाहरुख खान की फिल्म में पहले लीड रोल अरमान कोहली को ऑफर हुई थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
साल 1995 में रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। बता दें कि शाहरुख से पहले ये रोल सलमान खान, आमिर खान और सैफ अली खान।
शाहरुख की एक और ब्लॉकबस्टर मूवी करण अर्जुन भी उनसे पहले किसी और हाथ जाने वाली थी। इसके लिए सनी देओल और अजय देवगन पहली पसंद थे।
जीरो के लिए पहली पसंद सलमान खान थे, लेकिन शाहरुख ने आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित मूवी बौनेपन इंसान की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई।
साल 1994 में रिलीज हुई कभी हां कभी ना पहले आमिर खान को ऑफर की गई। बाद में इस रोमांटिक कॉमेडी में शाहरुख ने लीड रोल निभाया।
शाहरुख की शानदार फिल्मों में राजू बन गया जेंटलमैन का नाम शामिल है। राजू का रोल पहले आमिर खान को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे निभाने से मना कर दिया।
बता दें कि सलमान खान ने चक दे! इंडिया स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में इसे शाहरुख ने किया और कई अवार्ड भी जीते।
डर में शाहरुख का खलनायक वाला रोल पहले आमिर खान निभाने वाले थे। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के अलावा सनी देओल और जूही चावला लीड रोल में थे।
शाहरुख की ब्लॉकबस्टर मूवी बाजीगर के लिए पहली पसंद अनिल कपूर और सलमान खान थे। बाद मे ये फिल्म खान के नाम हुई।