हेमंत-पंकज समेत 14 बने झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य
साहिबगंज जिला से झामुमो में 14 नए केंद्रीय समिति सदस्य बनाए गए हैं। यह घोषणा रांची में दो दिवसीय झामुमो महाअधिवेशन में की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं को इस समिति में शामिल किया गया है।...

साहिबगंज जिला से झामुमो में 14 नए केंद्रीय समिति बनाए गए हैं। रांची में मंगलवार को सम्पन्न हुए दो दिवसीय झामुमो महाअधिवेशन में इसकी घोषणा की गई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन, वरीय नेता पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा, विधायक ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, संजय गोस्वामी, मो. मुजीबुर रहमान, राजाराम मरांडी, संजीव सामू हेम्ब्रम, संजय कुमार मिश्रा, मो. शाहजहां अंसारी, अमरनाथ यादव, मो. एखलाकुर रहमान व सुरेंद्र यादव को इसबार केंद्रीय समिति सदस्य बनाया गया है। इधर,झामुमो कार्यकर्ताओं ने 13 नए केंद्रीय समिति सदस्यों को बधाई देते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।