Hindi Newsगैलरीमनोरंजनमनोज तिवारी से खेसारी लाल यादव तक, कौन है इन भोजपुरी सुपरस्टार की रियल लाइफ पार्टनर?

मनोज तिवारी से खेसारी लाल यादव तक, कौन है इन भोजपुरी सुपरस्टार की रियल लाइफ पार्टनर?

  • भोजपुरी सिनेमा को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह समेत कई स्टार्स ने कड़ी मेहनत की है। आज हम आपको इन स्टार्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaMon, 16 Sep 2024 08:14 AM
1/8

कौन है इन भोजपुरी सुपरस्टार की रियल लाइफ पार्टनर?

Bhojpuri Stars Real Wife: आज हिंदी सिनेमा की तरह ही भोजपुरी सिनेमा भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोजपुरी स्टार्स भी फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को बराबर की टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी स्टार्स के फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा से जानना चाहते हैं। भोजपुरी सिनेमा को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई स्टार्स ने कड़ी मेहनत की है। आज हम आपको इन स्टार्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

2/8

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज जिस मुकाम पर हैं उन्हें यहां तक पहुंचाने में उनकी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। खेसारी की पत्नी का नाम चंदा है। एक्टर ने फिल्मों में आने से पहले चंदा की शादी की थी।

3/8

पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने साल 2014 में नीलम से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की।

4/8

रवि किशन

रवि किशन ने भोजपुरी, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। इसके साथ ही वो राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। रवि किशन की का नाम प्रीति किशन है। रवि अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं।

5/8

मनोज तिवारी

भोजपुरी एक्टर, सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दो शादी की है। पहली पत्नी रानी तिवारी से तलाक के बाद उन्होंने दूसरी शादी सुरभि तिवारी से हुई है।

6/8

विक्रांत सिंह राजपूत

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की लव स्टोरी तो गजब की रही। उन्होंने एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से साल 2017 में बिग बॉस हाउस में शादी की थी।

7/8

यश कुमार

भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने निधी झा से साल 2022 में सात फेरे लिए। निधी से पहले यश ने अंजना सिंह से शादी थी।

8/8

अविनाश द्विवेदी

भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ ने अविनाश द्विवेदी संग सात फेरे लिए हैं। दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।