प्रिया जायसवाल ने पूरे बिहार में इंटर रिजल्ट 2025 में टॉप किया है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह तीनों स्ट्रीम की ओवरऑल टॉपर हैं।उसके पिता संतोष जायसवाल किसान व माता रीमा देवी गृहणी है।
अरवल जिले के आकाश कुमार बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के सेकेंड टॉपर बने हैं। साइंस स्ट्रीम और ओवरऑल दोनों तरह से वे राज्य के सेकेंड टॉपर हैं। आकाश ने 480 अंक यानी 96 फीसदी हासिल किए। आकाश के पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।
बिहार बोर्ड साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2025 में एस.वी.पी.कॉलेज, भभुआ, कैमूर के अतुल कुमार मौर्य ने 476 अंक प्राप्त कर रैंक 5 हासिल की है। अतुल कुमार मौर्य पायलट बनना चाहते हैं।
इंटर साइंस में टॉप पांच में जगह बनाने वाला अंकित आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। उसके पिता मोहन कुमार झा पेशे से किसान हैं। वहीं माता हीरा कुमारी गृहिणी हैं। अंकित कुमार को बिहार बोर्ड इंटर साइंस स्ट्रीम में 476 अंक प्राप्त कर रैंक 5 हासिल हुई है।
बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 में बीएन हाई स्कूल तेयाई, बेगुसराय की रोकैया फातिमा ने 471 अंक प्राप्त कर दूसरी रैंक हासिल की है। रोकैया ने बताया कि वह आगे सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती है।
अदिति सोनकर ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 12वीं कॉमर्स में परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में चौथे व जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनका सपना चार्टेड एकाउंटेट बनने का है।
बिहार बोर्ड 12वीं क्लास कॉमर्स में निधि शर्मा ने 470 अंक लाकर कर पूरे बिहार में चौथी रैंक प्राप्त की है। निधि की इस उपलब्धि से सभी गर्व महसूस कर रहे हैं।